ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20251109 172120 scaled अभी जूनागढ़ के आगे विंटेज कारों का लवाजमा पहुंचा, यह है वजह ! Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज रविवार की शाम जूनागढ़ फोर्ट के आगे शाही विंटेज कारों का लवाजमा पहुंचा। इस दौरान पर्यटक दर्शक इस दृश्य को कैमरे में कैद करने लगे। आखिर इतनी शाही कारें क्यों पहुंची। दरअसल बीकानेर में अनूठी पहल – 51 नवविवाहित जोड़ों का शाही स्वागत हो रहा है। इसकी शुरुआत जूनागढ़ से हुई। यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन की अद्वितीय सामाजिक पहल ने रचा नया उदाहरण पेश किया है। सेवार्थ समर्पित यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन (UGPF) द्वारा आज एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी सामाजिक पहल की जा रही है। सोजत सिटी में 7 नवंबर 2025 को सम्पन्न हुए 51 जोड़ों के सर्वसमाज सामूहिक विवाह सम्मेलन” के पश्चात अब इन नवविवाहित जोड़ों का शाही स्वागत 9—10 नवम्बर को बीकानेर की हेरिटेज होटल – लक्ष्मी निवास पैलेस में किया जा रहा है। इस बारे में UGPF के चेयरमैन मेघराज सिंह रॉयल ने कहा –जब विवाह समाज के सहयोग से होता है, तो वह केवल दो व्यक्तियों का नहीं बल्कि पूरे समाज का उत्सव बन जाता है। बीकानेर की इस पहल ने पूरे राजस्थान को नई दिशा दी है — संस्कार और सम्मान के साथ सेवा का संगम यही सच्चा उत्सव है।”


Share This News