ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20251031 092116 देर रात जैसलमेर के सम ड्यून्स के टैंट में लगी आग से अफरा-तफरी, सैलानी दौड़े Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। पश्चिमी राजस्थान के मुख्य टूरिस्ट्स डेस्टिनेशन जैसलमेर के सैंड ड्यून्स क्षेत्र में देर रात अचानक उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब जैन टेंट एम्पायर रिसोर्ट में भीषण आग भड़क उठी। लपटें इतनी तेज हो गईं कि पूरे रिसोर्ट में भगदड़ जैसे हालात बन गए। स्थानीय लोगों और रिसोर्ट स्टाफ की सूझबूझ से बड़ी जनहानि टल गई लेकिन कई टेंट और सैलानियों का सामान आग की लपटों में जलकर खाक हो गया।

धोरों पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना रात लगभग 9 बजे की है। जब अधिकांश सैलानी अपने-अपने टेंट में आराम कर रहे थे, तभी रिसोर्ट के बीच वाले हिस्से से धुएं का गुबार उठता दिखा। कुछ ही देर में आग तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते एक के बाद एक टेंट उसकी चपेट में आते गए। सैलानी बाहर निकल आए और मदद के लिए दौड़ पड़े।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रिसोर्ट के पास बैठे कुछ सैलानियों ने सिगरेट पी थी और संभवतः जलता टुकड़ा रेत पर फेंका गया, जो कपड़े और सजावटी सामग्री में आग लगने का कारण बना। रेगिस्तान की तेज हवाओं ने आग को और भड़का दिया, जिससे कुछ ही मिनटों में पास के टेंट भी जल 

सूचना मिलते ही सम थाना प्रभारी बगडूराम पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन इससे पहले ही स्थानीय ग्रामीणों और रिसोर्ट कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए थे। उन्होंने रेत डालकर और पानी की बाल्टियों से आग को फैलने से रोका। रिसोर्ट में करीब 100 देशी पर्यटक मौजूद थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

रिसोर्ट संचालक के अनुसार आगजनी में करीब 5 से 6 टेंट पूरी तरह जल गए हैं। इनमें रखे सैलानियों के कपड़े, बैग, मोबाइल, कैमरे और निजी सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई।

थाना प्रभारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आग लगने के सही कारणों के साथ-साथ नुकसान के स्तर का आकलन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक रूप से यह हादसा लापरवाही का परिणाम प्रतीत होता है लेकिन सभी तरह की जांच की जाएगी।


Share This News