





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह कल गुरूवार सुबह 10.30 बजे से जिला उद्योग संघ रानीवाज़ार में आयोजित होगा। इस बाबत जानकारी देते हुए क्लब महासचिव विशाल स्वामी ने बताया कि कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं मनोनीत कार्यसमिति सदस्यों द्वारा शपथ ली जाएगी।





समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मौजूद रहेगें एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार मधु आचार्य करेगें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के विधायक ताराचंद सारस्वत, जेठानंद व्यास, अंशुमानसिंह भाटी, सिद्धी कुमारी, डॉ विश्वनाथ मेघवाल, सुशीला डूडी एवं राज्य सरकार के कैबीनेट मंत्री सुमित गोदारा को आमंत्रित किया गया है।