ताजा खबरे
चुनाव : वार्डो में कितने प्रतिशत मतदान हुआ, देखें सूचीचुनाव : युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह, व्यास कॉलोनी, जूनागढ़ के पास के बूथों में वोटिंग जारी, 45 प्रतिशत मतदानइतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणचुनाव : पहले चरण में धीमा मतदान, कुछ बूथों पर मशीन खराब होने की सूचना, केंद्रीय मंत्री सहित अनेक नेताओं ने वोट डाले”दुनिया पे अपना हुस्न जताने के वास्ते, अहसान किया है रूह नेबुत-ए-खाक पे मेरे”… पदमश्री शायर शीन का़फ निजाम” बोले…उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वानचुनाव : वार्ड 75 की वायरल फ़ोटो और बोथरा ने कही ये बात, ‘चुनावी लोचा’चुनाव : नगर निगम के 79 सदस्यों के लिए बुधवार को होगा मतदान रवाना हुए मतदान दल, कल रहेगा अवकाशसड़क हादसे में 3 की मौतचुनाव : 9 व 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा
IMG 20251030 184802 तकनीकी विकास रुक नहीं सकता, इसे अपनाना ही होगा- केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, कार्यकारिणी ने दायित्व ग्रहण किया।
बीकानेर के उद्योग संघ के सभागार में बीकानेर प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संत विमर्शानंदजी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कार्यकारिणी सहित क्लब के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। अर्जुनराम ने सूचना के प्रसारण में तकनीक द्वारा आई तेज गति को चुनौती व अवसर दोनों ही माना है। उन्होंने कहा कि विज्ञान के इस विकास का सिस्टम व समाज में समावेश हो गया है जिसे रोका नहीं जा सकता। यदि इसे अपनाया नहीं गया तो पिछड़ जाएंगे।

उन्होंने इसे खुले मन से स्वीकार करने व इस संबंध में बनाई जाने वाली गाइड लाइन के बारे में सुझाव देने की बात कही। अर्जुनराम ने कहा कि बीकानेर के पत्रकारों द्वारा दिए जाने वाले उपयोगी सुझाव को वे पीएम नरेंद्र मोदी तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार निष्पक्ष व निर्भीकता के साथ सूचनाएं देने के दायित्व का निर्वहन करें। पत्रकार संगठन में मजबूत होकर साथ व सहयोग से आगे बढऩे का प्रयास सभी मिलकर करें। मंत्रीजी ने पत्रकारों को वंदे भारत से बीकानेर से दिल्ली तक कि यात्रा व नए संसद भवन का अवलोकन करवाए जाने की घोषणा की।

IMG 20251030 184932 तकनीकी विकास रुक नहीं सकता, इसे अपनाना ही होगा- केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20251030 185456 तकनीकी विकास रुक नहीं सकता, इसे अपनाना ही होगा- केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

नोखा विधायक सुशीला डूडी के प्रतिनिधि के रूप कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि पत्रकार जब बोलता है तो राज भी डोलता है। समाज में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है, पत्रकार जनता की आवाज है। सिहाग ने कहा कि गांव तक मजबूर की आवाज उठाने का काम मीडिया करता है। आज मीडिया से अपेक्षा है की मीडिया पीडि़त की आवाज बने, जन मुद्दे उठाए और निष्पक्षता अपनाए। संत विमार्शानंदजी महाराज ने असत से सत की ओर ले जाने की जिम्मेदारी पत्रकारों की बताई। उन्होंने कहा कि पत्रकार संन्यासी की तरह असंग व निसंग होकर कार्य करें तो समाज का हित होगा। संत ने भटकाव के इस काल में पत्रकार को अपने आप को राम व अर्जुन की कसौटी पर परखते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता करने की प्रेरणा दी। समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुदित खजांची ने कहा कि कलम भारत के संविधान के गौरव की रक्षा करती है और प्रेस जिम्मेदारी पूर्ण कार्य करें तभी समाज बेहतर होगा।

प्रेस क्लब के महासचिव विशाल स्वामी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। स्वामी ने संगठन को एकजुट होकर पत्रकार हित में कार्य करते हुए बीकानेर में एक मिसाल कायम करने की बात कही। सभी अतिथियों व पदाधिकारियों का साफा, शॉल व माला से सम्मान किया गया। अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने कहा कि खबर व्यक्तिगत नहीं होती ये बात समाज का हर वर्ग समझे। पत्रकार का काम है खबरें करना इसे कोई व्यक्तिगत नहीं लेवें। क्योंकि हर एक खबर किसी के पक्ष में तो किसी के विपक्ष में होती है। मेड़तिया ने कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की और कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने शपथ दिलवाई। वरिष्ठ पत्रकार रवि विश्नोई ने कार्यक्रम का संचालन किया और प्रेस क्लब के बारे में पूरी जानकारी दी। समारोह में प्रकाश पुगलिया, बृजमोहन रामावत, अजीज भुट्टा, दिनेश गुप्ता, शिवकुमार स्वामी, तुलसीराम चौरडिय़ा, शुभकरण पारीक, रवि बिश्नोई, कौशलेष गोस्वामी, जितेन्द्र व्यास, उमाशंकर व्यास, महेश स्वामी, उमाशंकर व्यास, अशोक राजपुरोहित, सुरेंद्र सिंह, रितेश मिश्रा, राजेश छंगाणी, शिव भादाणी, विनोद जोशी, पुखराज शर्मा नोखा, राजेन्द्र स्वामी सहित जिले भर की सभी तहसीलों एवं बीकानेर शहर के पत्रकार मौजूद रहे।

कानून मंत्री ने दिया आश्वासन
बीकानेर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल में बीकानेर प्रेस क्लब को अपना हर संभव सहयोग देने की बात कही। क्लब महासचिव विशाल स्वामी ने बताया कि मेघवाल ने बीकानेर के पत्रकारों को वंदे भारत ट्रेन के माध्यम से दिल्ली ले जाने, नए संसद भवन का अवलोकन करवाने की पहल की एवं क्लब से चयन कर सूची देने को कहा। मेघवाल ने बीकानेर प्रेस क्लब को आवंटित भूमि पर चल रहे स्टे सबंधी कार्य मे एंव प्लाट से वंचित पत्रकारों को प्लाट दिलवाने सबंधी कार्य मे अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आश्वासन दिया।

विशिष्ट जन रहे मौजूद
बीकानेर। क्लब महासचिव विशाल स्वामी ने बताया कि प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में पीआरओ हरिशेकर आचार्य, भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई, गुमानसिह राजपुरोहित, दीपक पारीक, दिलीप पुरी, भंवरलाल जांगीड़, पूर्व पीआरओ राजेन्द्र भार्गव, कांग्रेस सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष विमल भाटी, कांग्रेस आईटी सेल प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रिशु स्वामी, विक्रम सिंह कोटडिय़ा, कैरियर काउंसलर चंद्रशेखर माली सहित अनेक प्रबुद्धजन शामिल रहें।

इन्हें मिला दायित्व
बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब में गत दिनों हुए चुनावो में अध्यक्ष कुशालसिंह मेड़तिया, महासचिव विशाल स्वामी, कोषाध्यक्ष गिरीराज भादाणी, सदस्य निखिल स्वामी, मुकुंद खंडेलवाल, गुलाम रसूल, दिनेश जोशी का निर्वाचन हुआ था। क्लब सचिव विशाल स्वामी ने बताया को इनके साथ ही मनोनीत कार्यसमिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नीरज जोशी, रवि विश्नोई व नासीर जैदी, उपाध्यक्ष पद पर उमाशंकर व्यास, प्रमोद आचार्य, संजय पारीक, नारायण उपाध्याय, रवि पुगलिया को, सचिव पद पर त्रिभुवन रंगा, रामदयाल विश्नोई, रामप्रताप गोदारा, विनोद मोदी, विनोद दाधीच को, खेल प्रभारी पद पर राजेंद्र स्वामी, खेल सहप्रभारी अनिल रावत, कार्यालय प्रभारी जितेंद्र गहलोत, संगठन मंत्री पवन भोजक, संगठन सहमंत्री रितेश यादव को जिम्मेदारी दी गई। वहीं मनोनित कार्यकारिणी सदस्य के रूप में साहिल पठान, सरजीत सिंह, जितेंद्र नांगल, मोहन कडेला, संजय स्वामी, राजीव जोशी को टीम में शामिल किया गया है।


Share This News