ताजा खबरे
चुनाव : युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह, व्यास कॉलोनी, जूनागढ़ के पास के बूथों में वोटिंग जारी, 45 प्रतिशत मतदानइतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणचुनाव : पहले चरण में धीमा मतदान, कुछ बूथों पर मशीन खराब होने की सूचना, केंद्रीय मंत्री सहित अनेक नेताओं ने वोट डाले”दुनिया पे अपना हुस्न जताने के वास्ते, अहसान किया है रूह नेबुत-ए-खाक पे मेरे”… पदमश्री शायर शीन का़फ निजाम” बोले…उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वानचुनाव : वार्ड 75 की वायरल फ़ोटो और बोथरा ने कही ये बात, ‘चुनावी लोचा’चुनाव : नगर निगम के 79 सदस्यों के लिए बुधवार को होगा मतदान रवाना हुए मतदान दल, कल रहेगा अवकाशसड़क हादसे में 3 की मौतचुनाव : 9 व 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगावार्ड नंबर 79 की कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क जारी, वार्ड 56 में बीजेपी की उम्मीदवार चांडक के समर्थन में रोड शो
IMG 20251031 WA0017 बीकानेर : सरदार@150 यूनिटी मार्च: हजारों लोगों ने निभाई भागीदारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर।, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की ली शपथ, कलेक्ट्रेट परिसर से ‘भारत माता की जयघोष’ और ‘सरदार पटेल अमर रहे’ के नारों के साथ पहुंचे मेडिकल कॉलेजसंभागीय आयुक्त ने दिलाई शपथ, जिला कलेक्टर के साथ मार्च का किया नेतृत्व। सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वें जयंती वर्ष के अवसर पर शुक्रवार को पटेल@150 यूनिटी मार्च का आयोजन हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर से हजारों की संख्या में शहरवासियों की भागीदारी रही। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लिए ‘भारत माता की जयघोष’ और ‘सरदार पटेल अमर रहे’ के नारों के साथ भाग लिया। राजस्थान पुलिस के बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत सुमधुर स्वरलहरियां बिखेरी।

संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा ने पब्लिक पार्क परिसर में राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के पश्चात रियासतों के एकीकरण में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें सरदार पटेल जैसे महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व का अनुसरण करना चाहिए।

जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि सरदार पटेल के 150वें जयंती वर्ष पर राज्य सरकार के निर्देश अनुसार 6 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे। इनका उद्देश्य प्रत्येक देशवासी में राष्ट्रीयता की भावना जागृत करना है।

श्री श्याम पंचारिया ने कहा कि सरदार पटेल के 150वें जयंती वर्ष पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। इनसे देशवासियों को सरदार पटेल के व्यक्तित्व और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान की जानकारी मिलेगी।

श्रीमती सुमन छाजेड़ ने कहा कि देश भर में हो रही यूनिटी मार्च देशवासियों के मन में राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत करेगी। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोग भागीदारी निभाएं।

यूनिटी मार्च में पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर, नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष, बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती अपर्णा गुप्ता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहन लाल, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्री जसवंत सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री सुरेश कुमार यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर नगर श्री रमेश देव, उपखंड अधिकारी महिमा कसाना, नगर निगम उपायुक्त श्री यशपाल आहूजा वीडियो सचिव श्री कुणाल राहड़ आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में एनएसएस, एनसीसी, राजस्थान पुलिस, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, आरएसी, स्काउट गाइड, खिलाड़ी, स्कूल और कॉलेज शिक्षक एवं विद्यार्थी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, कार्मिक स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि तथा आमजन की भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।

यूनिटी मार्च संभागीय आयुक्त तथा जिला कलेक्टर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट से रवाना होकर गांधी पार्क, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, ब्रह्माकुमारी सर्किल होते हुए सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज पहुंची। इसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के साइकिल धावकों ने भी भागीदारी निभाई।

रैली के मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर सहित सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में यहां कॉलेज और पीबीएम अस्पताल के स्टाफ सदस्य तथा मेडिकल विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


Share This News