ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20241023 101608 2 मूंगफली खरीद को लेकर आई खबर, इन तहसीलों में शिकायत पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़ बीकानेरमूंगफली खरीद को लेकर जारी हुए सभी 70 हजार टोकन का होगा भौतिक सत्यापन- जिला कलेक्टरमूंगफली खरीद में गलत ऑनलाइन गिरदावरी दर्ज की शिकायतों पर जिला कलेक्टर हुई सख्त। कहा “कोई भी व्यक्ति गिरदावरी को लेकर शिकायत संबंधित एसडीएम को प्रस्तुत करें, तत्काल कार्रवाई होगी”

समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद को लेकर ऑनलाइन जारी हुए सभी 70 हजार टोकन का भौतिक सत्यापन होगा। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद मामले में गलत ऑनलाइन गिरदावरी दर्ज करने की शिकायतों को अत्यंत गंभीर मानते हुए गिरदावरी का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन किये जाने के निर्देश सभी उपखंड अधिकारियों को दिए हैं।

गिरदावरी कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरूद्ध होगी कार्रवाई
जिला कलेक्टर श्रीमती वृष्णि ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे मूंगफली खरीद को लेकर ऑनलाइन जारी हुए सभी 70 हजार टोकन का भौतिक सत्यापन करवाएं। साथ ही इसकी स्पष्ट रिपोर्ट मय खुद की टिप्पणी के भिजवाने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर ने सभी एसडीएम को गिरदावरी कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाये जाने के संबंध में भी अपनी अनुशंसा भिजवाने के निर्देश दिए हैं।

एसडीएम को प्रस्तुत करें शिकायत, तत्काल कार्रवाई होगी
जिला कलेक्टर ने बताया कि कोई भी व्यक्ति गिरदावरी से संबंधित शिकायत संबंधित एसडीएम को प्रस्तुत करें, शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होगी। जिला कलेक्टर ने बताया कि अब तक जो शिकायतें प्राप्त हुई हैं उनमें से कोलायत, खाजूवाला, लूणकरणसर, नोखा, हदां और श्री डूंगरगढ़ समेत 6 तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त हो गई है।सर्वाधिक शिकायत नोखा और श्री डूंगरगढ़ तहसील से मिली है।


Share This News