





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के व्यापारी व मुनीम की ह्त्या से पर्दा उठाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ में दीपावली की रात श्रीडूंगरगढ़ के सेरूणा निवासी व्यापारी मदनलाल शर्मा और उनके मुनीम बिग्गा निवासी रेवंत शर्मा की दुकान पर धारदार हथियार से हत्या की गई। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी। इसके लिए एसआईटी भी गठित की गई। सनसनीखेज मामले में 21 अक्टूबर को मृतक मदनलाल के पुत्र पंकज शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद जैसलमेर एसपी अभिषेक शिवहरे ने मौके पर पहुंचकर एसआईटी का गठन किया। करीब 50 पुलिसकर्मियों की टीम ने कार्रवाई करते हुए 29 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पुत्र बलजिन्द्र सिंह निवासी फरीद खेड़ा, मुक्तसर (पंजाब) को गिरफ्तार कर मृतक की अल्टो कार बरामद की है। हत्या की वजह निर्माण कार्य व भुगतान विवाद होना बताया जा रहा ह





पुलिस के अनुसार स्पेशल टीम ने 600 किलोमीटर तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी जांच की और हरियाणा-पंजाब में दबिशें दीं। इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी प्रवीण कुमार, सीओ गजेंद्रसिंह चंपावत, सीओ भवानीसिंह व थानाधिकारी नाथू गामिल रहे।
टीम द्वारा तकनीकी जांच की और हरियाणा-पंजाब में दबिशें दीं। इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी प्रवीण कुमार, सीओ गजेंद्रसिंह चंपावत, सीओ भवानीसिंह व थानाधिकारी नाथूसिंह शामिल रहे।