





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में दिल दहला देने का मामला सामने आया है। जिले के पूगल थाना क्षेत्र में पति और उसकी पत्नी के शव बरामद हुए है। पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस के साथ ही एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। सीओ अमरजीत सिंह चावला ने जानकारी दी है कि चक दो एडी निवासी मालाराम मेघवाल और उसकी पत्नी दरिया के बीच विवाद चल रहा था। इस बीच दोनों बीती रात आपस में झगड़ लिए। इस दौरान तैश में आकर मालाराम ने पत्नी दरिया का गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में खुद मालाराम ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।





देर रात की इस घटना के बारे में सुबह पता चला। आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पूगल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह के सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि नहीं की है। मालाराम खेत में मजदूरी का काम करता था। दोनों का विवाह करीब बारह साल पहले हुआ था। दोनों के दो बच्चे भी है ,जिसमें एक लड़का और दूसरी लड़की है। दोनों की उम्र आठ और दस साल की है। दोनों बच्चे घटना के वक्त वहीं पर थे और सो रहे थे।