ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20241023 101608 3 दीपावली पर बीकानेर में यातायात व्यवस्था बदली, बाजार में नो एंट्री ज़ोन के साथ यह व्यवस्था Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर महाराजा सार्दुल सिंह सर्किल से लेकर कोटगेट, केईएम रोड, सट्टा बाजार, स्टेशन रोड तक यातायात व्यवस्था बदल गई है। रतन बिहारी पार्क को पार्किंग स्थल बनाया गया है। प्रमुख बाजारों में सुबह से ही भीड़ उमड़ने लगी है। केईएम रोड सहित अन्य मार्गों पर ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक और वाहन शोरूम पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी जा रही है। बाजारों में दुकानदारों ने खास ऑफर और फेस्टिव डिस्काउंट देकर ग्राहकों को आकर्षित किया है। अस्थायी दुकानें भी लगी है।

बीकानेर में त्योहारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने शहर के मुख्य बाजारों को नो एंट्री जोन घोषित किया है। कोटगेट, केईएम रोड, सट्टा बाजार, स्टेशन रोड और प्रेमजी प्वाइंट तक बिना पास के कोई वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा। वाहन चालकों की सुविधा के लिए रतन बिहारी पार्क, अग्रसेन सर्किल, रेलवे स्टेशन रोड, सार्दुल सर्किल से हेड पोस्ट ऑफिस रोड और अणचाबाई अस्पताल के पास अस्थायी पार्किंग व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। 450 पुलिसकर्मियों की टीम को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है। इनमें सिविल वर्दी में जवान भी शामिल हैं जो हर गतिविधि पर पैनी नजर रखेंगे।


Share This News