ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20251017 WA0013 केन्द्रीय मंत्री श्री मेघवाल और विधायक श्री सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ को दी 100 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में 2.80 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले डाॅ. बीआर अम्बेडकर राजकीय छात्रावास का किया भूमि। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपए से अधिक राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इसकी शुरूआत श्रीडूंगरगढ़ में 2.80 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर राजकीय छात्रावास के भूमि पूजन से हुई। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत तथा श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री राम गोपाल सुथार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

केन्द्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने इस अवसर पर कहा कि भवन निर्माण में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखें। संबंधित अधिकारी निर्माण कार्य का नियमित निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि इस छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा का बेहतर वातावरण मिलेगा तथा भविष्य में देश के जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण रहेगा

श्री मेघवाल ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल तथा विद्युत सुदृढ़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र भी विकास से अछूता नहीं है। यहां भी विकास के ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं।

श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र को 100 करोड़ रुपए से अधिक राशि के कार्यों की सौगातें मिली हैं। यह मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की दूरगामी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन भवन के भूतल का क्षेत्रफल 703.50 वर्गमीटर तथा प्रथम तल का क्षेत्रफल 689.23 वर्गमीटर है। इसमें 13 शयन कक्ष, एक-एक कार्यालय कक्ष, बैठक कक्ष एवं गार्ड कक्ष, एक रसोईघर मय भोजन कक्ष, एक वाचनालय, दस-दस स्नानघर एवं शौचालय, एक काॅमन रूम तथा भंडार आदि बनाए जाएंगे। इसे जुलाई 2026 में पूर्ण कर लिया जाएगा।

समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री एलडी पंवार ने बताया कि पचास छात्रों की क्षमता वाले इस छात्रावास में लाभार्थी बच्चों को भोजन, नाश्ता, वस्त्र, पौशाक आदि राज्य सरकार के निर्धारित नाॅम्र्स के अनुरूप उपलब्ध करवाई जाएगी।

इस दौरान नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ के सभापति श्री मानमल शर्मा, श्री रामेश्वर लाल, श्री नरेश कुमार, श्री चंपालाल गेदर, श्री रामदेव बोहरा, श्री जगदीश पारीक, श्री मोहन लाल, श्री बजरंग लाल सारस्वत, उपखण्ड अधिकारी श्री शुभम शर्मा, जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार, अधिशाषी अभियंता श्री देवराज हटीला, श्री थानमल भाटी, श्री मदन लाल मेघवाल, श्री मेघाराम तथा श्री ओमप्रकाश मौजूद रहे।

भोजास को मिला 33/11 केवी जीएसएस
केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल और विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने भोजास में 2.50 करोड़ रुपए की लागत से बने जीएसएस का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह जीएसएस बनने से क्षेत्र में विद्युत संबंधी समस्या का स्थाई समाधान होगा। श्री मेघवाल ने केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं की जानकारी दी। वहीं विधायक श्री सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र में विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण की दिशा में हो रहे कार्य आमजन को बड़ी राहत देंगे।

झंझेऊ में 3 करोड़ के दर्जनों कार्यों का हुआ लोकार्पण
श्री मेघवाल और श्री सारस्वत ने झंझेऊ में 3 करोड़ रुपए से अधिक राशि से निर्मित दर्जनों कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें सामुदायिक भवन, बरामदा, शेड जैसे कार्य शामिल रहे। श्री मेघवाल ने कहा कि सरकार द्वारा आधारभूत सुविधाओं के विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने यहां 10 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की। विधायक श्री सारस्वत ने कहा कि आमजन की आवश्यकता और मांग के मद्देनजर विभिन्न मदों से यह कार्य करवाए गए हैं।

नारसीसर को दी रेलवे अंडर ब्रिज की सौगात
केन्द्रीय मंत्री श्री मेघवाल और श्री सारस्वत ने नारसीसर से कुचोर के रास्ते में बने आरयूबी का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री बजट घोषणा की अनुपालना में 4.38 करोड़ रुपए की लागत सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा इसका निर्माण करवाया गया है। इस अवसर पर श्री मेघवाल ने कहा कि आरओबी के चालू होने से क्षेत्र से गुजरने वाले हजारों व्यक्तियों को आवागमन में सुलभता होगी। श्री सारस्वत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने श्रीडूंगरगढ़ को अनेक सौगातें दी हैं। इनमें आरयूबी प्रमुख है। यह आमजन के लिए लाभदायक रहेगा।

विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण की दिशा में साबित होगा मील का पत्थर
श्री मेघवाल और श्री सारस्वत ने तोलियासर में 39.52 करोड़ की लागत से बनने वाले 132 केवी जीएसएस का भूमि पूजन किया। उन्होंने जालबसर में 2.50 करोड़ रुपए की लागत से 33/11 केवी जीएसएस का लोकार्पण तथा गुसांईसर बड़ा में 48.52 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 132 केवी जीएसएस का भूमि पूजन किया। श्री मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विद्युत सुदृढ़ीकरण की दिशा में करवाए जा रहे कार्य आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होंगे। श्री सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र में कृषि कार्यों की अधिकता को देखते हुए विद्युत संबंधी कार्य सबसे अधिक करवाए जा रहे हैं। ये जीएसएस क्षेत्र की विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे।

इस दौरान श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के चेयरमेन श्री राम गोपाल सुथार, श्री मानसिंह राहपुरोहित, श्री राधेश्याम दर्जी, श्री महेन्द्र सिंह, श्री नरेश मोट तथा श्री रामेश्वर पारीक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी साथ रहे।


Share This News