





Thar पोस्ट न्यूज। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर जिले में वार म्यूजियम के पास प्राइवेट बस में लगी आग के मामले में बड़ी संख्या में मौत की आशंका जताई जा रही है। पोखरण से विधायक महंत प्रताप पुरी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर जानकारी साझा की है। इसके अलावा मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बड़ी संख्या में मौत हुई है, कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल अभी तक किन लोगों की मौत हुई है। पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। निजी बस मंगलवार को जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी, जिस दौरान अचानक बस में आग लग गई। ये हादसा थईयात गांव के पास हुआ है। बस में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है।





रोजाना की तरह जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब 20 किलोमीटर आगे वार म्यूजियम तक पहुंची थी। इसी दौरान बस के पिछले हिस्से में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। हालांंकि, आग की वजह बस के अंदर शार्ट-सर्किट बताई जा रही है। हादसे में 15 लोगों के बुरी तरह जलने की खबर है। इसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। बस में कुल 57 लोग सवार थे