





Thar पोस्ट न्यूज। लिखित में माफीनामे के बाद पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कार के हमलावरों को गले लगाकर माफ कर दिया है। हमलावर युवकों ने लिखित में माफी मांगी तो उसके बाद पूर्व मंत्री मेघवाल ने उनको गले लगा लिया। मंत्री गोविंद मेघवाल जालोर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से रविवार को रायशुमारी के लिए पहुंचे थे। रात को रुकने के लिए होटल की ओर जाते समय ओवरटेक के चक्कर मे शहर में पंचायत समिति भवन के सामने एक अन्य कार में सवार प्रवीण सिंह व राजेन्द्र सिंह से कहासुनी हो गयी। दोपहर में दोनों ने पहुंचकर पूर्व मंत्री से लिखित में माफी मांग ली। इसके बाद मेघवाल ने उनको गले लगाकर माफ कर दिया




