





Thar पोस्ट न्यूज। इस बार सर्दी समय से पहले दस्तक दे चुकी है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस बार ला-नीना सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से अक्टूबर में ही उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने लगी हैं, जो आमतौर पर नवंबर के अंत में सक्रिय होती हैं। विभाग का कहना है कि नवंबर महीने में ही शीतलहर चलने और दिसंबर-जनवरी की मावठ जल्दी शुरू होने की आशंका है। पिछले 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 15.5°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.8°C रहा। जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू और अलवर जैसे जिलों में सुबह और शाम की हल्की ठंडी हवाएं लोगों को सर्दी का अहसास कराने लगी हैं।




