ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 कांग्रेस की बैठक में , पर्यवेक्षक के सामने ही भिड़े जिलाध्यक्ष पद के दावेदार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कवायद के बीच जोधपुर जिले में कार्यकर्ता आपस मे ही उलझ गए। जोधपुर में शहर जिलाध्यक्ष बनाने की कवायद दो दिन बाद फिर से शुरू हो गई। इसके तहत हाउसिंग बोर्ड ब्लॉक की बैठक में कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया। जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल कांग्रेस नेताओं के समर्थकों को पर्यवेक्षक से मिलाने को लेकर हंगामा मच गया। पर्यवेक्षक के सामने ही दोनों नेता आपस में भिड़ गए। करीब 15 मिनट चले इस घटनाक्रम के बाद मामला शांत हुआ।

कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष बनाने के लिए पर्यवेक्षकों ने फिर से रायशुमारी का दौर शुरू किया। इसके तहत शाम को हाउसिंग बोर्ड ब्लॉक की बैठक हुई। बैठक के दौरान पहले तो कांग्रेस नेता शहजाद खान ने जैसे ही एक लाइन का प्रस्ताव दिया कि अशोक गहलोत जिसे भी अध्यक्ष का कार्यभार देंगे उसे माना जाएगा। इस पर राजेश मेहता और राजेश सारस्वत ने विरोध किया। इसके बाद पर्यवेक्षक से अपने-अपने समर्थकों को मिलवाने की होड़ मच गई।

हंगामे के बीच कांग्रेस नेता प्रीतम शर्मा पर्यवेक्षक से मिलाने के लिए लिस्ट तैयार करने लगे, तो इस बात का विरोध करते हुए कांग्रेस नेता राजेश रामदेव ने कहा कि लिस्ट किसी और से बनवाई जाए, तुम और मैं दोनों ही दावेदार हैं। इस बात पर प्रीतम शर्मा के समर्थकों और राजेश रामदेव के बीच नीखी नोकझोंक होने लगी। मामला इतना बिगड़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। इस दौरान अन्य कांग्रेस नेताओं ने बीच-बचाव करके मामले को शांत किया।


Share This News