ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 1 दीपावली पर स्कूलों की छुट्टियां इस दिन से Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। दीपावली के 13 अक्टूबर से सरकारी स्कूलों में अवकाश शुरू हो जाएंगे। राजस्थान सरकार ने राज्यभर के सरकारी स्कूलों में दीपावली अवकाश की तारीखों में बदलाव किया है। पहले यह अवकाश 16 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक निर्धारित था, लेकिन अब इसे बदलकर 13 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने पूर्व में ही इस संबंध में आदेश जारी कर दिए थे।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के अनुसार शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर यह परिवर्तन किया गया है। उन्होंने कहा कि अवकाश की कुल अवधि में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले की तरह 12 दिनों का ही रहेगा। इसके तहत 12 अक्टूबर को रविवार रहेगा, जिससे स्कूल 11 अक्टूबर तक संचालित होंगे और 13 अक्टूबर से छुट्टियां शुरू होंगी। अवकाश के बाद स्कूल 25 अक्टूबर से पुनः संचालन में आएंगे। छुट्टियों के नए शेड्यूल के कारण सेकंड टेस्ट की तिथियों में भी बदलाव करना पड़ा है। पहले सेकंड टेस्ट 13 से 15 अक्टूबर तक आयोजित होने वाला था, लेकिन अब इसे 25 से 28 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय शिविरा पंचांग और मध्यावधि अवकाश की नई तारीखों के अनुसार लिया गया है।


Share This News