ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20251008 WA0019 विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने बुधवार को वैद्य मघाराम कॉलोनी में गोकुल धाम के सामने बनने वाली रोड का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री द्वारा की गई बजट घोषणा की अनुपालना में इस सड़क के निर्माण पर 19.47 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि शहरी क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त करने और इनके नवीनीकरण के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा। इसमें निगम, पीडब्ल्यूडी और बीडीए की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने सभी स्वीकृत कार्य निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र में विकास कार्यों का इतिहास रचा है। आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ बीकानेर को बीडीए की सौगात सरकार के वर्तमान कार्यकाल में मिली है। जिला अस्पताल की सुविधाओं में लगाता इजाफा हो रहा है। नए आरोग्य आयुष्मान केंद्र खुले हैं। पानी की नई टंकियां बन रही हैं।


इस दौरान जे पी व्यास, जोगेंद्र शर्मा लक्ष्मण व्यास, चोरूलाल सुथार, किशन चौधरी, दिनेश चौहान, कमल सांखला, जुगल आचार्य, प्रदीप उपाध्याय, अधिशाषी अभियंता विमल गहलोत आदि मौजूद रहे।


Share This News