Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ, बीकानेर के अध्यक्ष पद का निर्वाचन आज हुआ। उक्त चुनाव में दो प्रत्याथी श्री भंवर लाल व्यास एवं श्री शिव कुमार आर्य थे। कुल 276 मतदाता, मतदाता सूची में मतदान हेतु पंजीकृृत थे। जिसमें से 267 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान का कुल प्रतिशत 96.74% रहा। श्री भंवर लाल व्यास को कुल 221 मत एवं श्री शिव कुमार आर्य को कुल 45 मत प्राप्त हुए। कुल 01 मत खारिज हुआ। श्री भंवर लाल व्यास 176 मतों से विजयी रहे एवं संघ के नये अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
समस्त मतदान प्रक्रिया एवं मतगणना का पर्यवेक्षण विभाग के अधिकारीगणों श्री मोहम्मद अली प्रोग्रामर, श्री विक्रम स्वरूप जाखड़, श्री राजेश सोनी प्रोग्रामर, श्री नथमल पारीक प्रोग्रामर, श्री नरेन्द्र पांडिया प्रोग्रामर, श्री घनश्याम मेघवाल प्रोग्रामर, एवं श्री गिरीश सोनी प्रोग्रामर द्वारा किया गया।

ऑनलाईन मतदान से संबंधित समस्त कार्य श्री महेश महला, सहायक प्रोग्रामर द्वारा सम्पन्न किया गया। संघ के निर्वाचन के दौरान मतदान दल कार्मिकों के रूप मे श्री जयप्रकाश राणा, श्री अनिल बारिया, श्री कैलाश सुथार, श्री अनिल पवार, श्री हरीसिह बारठ, श्री दीपांशु पाण्डे एवं श्री विजयपाल सम्मिलित रहेे एवं निर्वाचन संबंधित कार्य सम्पन्न करवाया।

(विशाल विश्वकर्मा)
सूचना सह