ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20251006 WA0003 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज जयपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद अश्क अली टांक का आज 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बीमारी के चलते अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। अश्क अली टांक राजस्थान से राज्यसभा सांसद रह चुके थे और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में भी उन्होंने सेवा दी थी। लंबे समय से बीमार चल रहे टांक के निधन को कांग्रेस के नेताओं ने राजनीतिक जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा- ‘अश्क अली टांक का जाना कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।’ उन्होंने कहा कि टांक ने अपनी लंबी राजनीतिक यात्रा में कई मुकाम हासिल किए। वे एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के साथ-साथ अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन भी रहे। गहलोत ने याद किया कि टांक ने युवाओं में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे प्रदेश में दौरे किए और पार्टी की हर जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया।


Share This News