ताजा खबरे
IMG 20251005 214907 भाजपा : रानी बाजार मंडल में कार्यशाला आयोजित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी रानी बाजार मंडल द्वारा आज आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता उपमहापौर एवं जिला महामंत्री श्री राजेन्द्र पंवार जी, जिला सह-संयोजक एवं जिला मंत्री धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी, जिला संयोजक परमिला गोत्तम, मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, मंडल महामंत्री अरुण कुमार सोलंकी एवं जसवंत सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष मुकेश बन, मंडल मंत्री सुरेश छींपा, दिनेश भटनागर सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में से क्रांति प्रिया आहूजा, अतुल शर्मा, रामशरण मिश्रा, बाबूलाल उपाध्याय, आनंद कुमार शुक्ला, सरस्वती देवी, किशन जोशी, दिनेश जी पांडे, विकास गहलोत, पंकज गहलोत, सहीराम बिश्नोई, जितेंद्र कुमार, दिनेश पांडे, पवन गहलोत, भारत भूषण, योगेश अग्रवाल, अमर सिंह चौहान, धर्मवीर सिंह चौहान, संध्या सिंह, अशीष पवार एवं अन्य कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला में आत्मनिर्भर भारत के विभिन्न आयामों — जैसे स्थानीय उत्पादों का प्रोत्साहन, स्वरोजगार को बढ़ावा, नवाचार और “वोकल फॉर लोकल” की भावना पर विस्तृत चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब हर नागरिक अपने क्षेत्र में स्वावलंबन की दिशा में योगदान देगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सपना है कि भारत केवल उपभोक्ता नहीं बल्कि उत्पादक राष्ट्र के रूप में विश्व में अग्रणी बने।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने “आत्मनिर्भर भारत संकल्प” को जन-जन तक पहुँचाने और इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। मंडल महामंत्री जसवंत सिंह ने सभी पधारे हुए लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


Share This News