ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20251005 WA0011 नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक रुपया रोज सेवा संस्था के द्वारा चोखूँटी स्थित कुम्हार सभा भवन में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओ की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चों को मोमेंटो सर्टिफिकेट और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया साथ ही भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र व गिफ्ट दिए गए।

संस्था के अध्यक्ष सिकन्दर राठौड़ ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य हमारी आने वाली पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना एवं भविष्य में नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। उपस्थित विद्यार्थियों को नशा न करने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर माचिस संग्रह कर्ता इकबाल देवड़ा जी के द्वारा स्टॉल भी लगाई गई जिसकी थीम भी नशा मुक्ति की रही ,मंच संचालन अब्दुल रउफ राठौड़ ने किया।

मनोज कुमार ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उषा कंवर संस्थापक मानव अधिकार सामाजिक कल्याण संघ ,अध्यक्षता मोहम्मद जिब्रान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डिस्पेंसरी नंबर 4 की रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंजू गुलगुलिया जैन एसएमएस दिव्यांश सेवा संस्था महावीर बोरावड अध्यक्ष कुम्हार सभा भवन , निर्णायक मंडल के रूप में डॉक्टर अब्दुल जब्बार ख़िलजी सहायक प्रोफेसर गवर्मेन्ट इंजीनियर कॉलेज , सीमा शर्मा शिक्षिका रहे ।

इस अवसर पर संस्था सदस्य हसन गौरी, अंजुमन आरा , चँचल सेन , मुमताज शेख, मंजुलता रावत, शबनम बानो, मो फारूक , दाऊद ख़िलजी, वली मो गौरी ,अब्दुल कदीर गौरी, राधेश्याम नोखवाल,अनीश उस्ता, मेहन्द्र स्वामी,इचरज स्वामी ,सैय्यद अख्तर अली, सरजीत सिंह, सोहनलाल परिहार, उषा गुप्ता, माजिद खान गौरी, दुली चंद आदि मौजूद रहे।


Share This News