ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 1 हेड कांस्टेबल ने मांगी रिश्वत, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने राडार पर लिया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बीकानेर जिले में एक और पुलिसकर्मी पर शिकंजा कस दिया है। मामला गजनेर थाना क्षेत्र से जुड़े एक युवती का है। गुमशुदगी के मामले में हेड कांस्टेबल पर रिश्वत मांगने और 3000 रुपए लेने का मामला सामने आया है। सत्यापन के बाद एसीबी ने हेड कांस्टेबल सुरश मीणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवादी कानसिंह ने 26 जुलाई 2025 को एसीबी बीकानेर चौकी में शिकायत दी थी कि गजनेर थाना पुलिस ने युवती की गुमशुदगी के केस में उसकी बाइक और मोबाइल जब्त कर लिया था, जिसे छोड़ने के बदले हेड कांस्टेबल ने 30 हजार रुपए और चांदी की पायल की मांग की। एसीबी द्वारा कराए गए सत्यापन में यह बात पक्की हुई कि आरोपी हेड कांस्टेबल ने परिवादी से कहा— “मोबाइल लौटने के तीन तो दे” और मौके पर 3000 रुपए रिश्वत के रूप में ले लिए। इसके बाद आरोपी ने अलमारी की चाबी नहीं मिलने का बहाना बनाकर मोबाइल नहीं लौटाया और बाइक के लिए भी चालान व जुर्माना देने की बात कही। जब हेड कांस्टेबल को शक हुआ कि मामला एसीबी तक पहुंच सकता है, तो उसने फोन बंद कर दिया और दूसरे नंबर से परिवादी के जीजा स्वरूप सिंह को बुलाकर बाइक और मोबाइल सौंप दिया।

इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर जयपुर मुख्यालय को भेजी, जिसके बाद एसीबी मुख्यालय ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। एसीबी बीकानेर चौकी प्रभारी ने पुष्टि की है कि मांग सत्यापित होने के बाद हेड कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई जारी है।


Share This News