





Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में 6 अक्टूबर से मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बंगाल की खाड़ी से होकर ठंडी हवाएं प्रदेश तक पहुंच रही हैं। जिसके असर से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही बादलों की आवाजाही बढ़ने और हल्की से मध्यम बारिश का दौर सक्रिय है। 6 अक्टूबर को जयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं और अलवर जिले में बन रहे लो प्रेशर एरिया के असर से कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने का अलर्ट है। ओलावृष्टि और बारिश होने पर प्रदेश में इस बार अक्टूबर के महीने में सर्दी का असर शुरू हो जाएगा।





एक कारण यह भी
मौसम विभाग का यह भी कहना है कि पश्चिमी पाकिस्तान की तरफ एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसके असर से हिमालय के तराई क्षेत्र में अभी से बर्फबारी शुरू होने लगी है। इसका भी असर आने वाले दिनों में रहेगा। वहीं राजस्थान के दक्षिण पश्चिमी जिले सिरोही, राजसमंद, बांसवाड़ा, उदयपुर और डूंगरपुर समेत आसपास के जिलों में 7 और 8 अक्टूबर को कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश होने की आशंका है।