





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र से सुबह हुए सड़क हादसे में 2 कई मौत हो गई। जयपुर-जोधपुर बाईपास पर गणेशम रिसोर्ट के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।





घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही व्यास कॉलोनी पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त कारों को सड़क से हटवाया गया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार इस दुर्घटना की बड़ी वजह बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां पूरी तरह से चकनाचूर हो गईं।