ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20251002 WA0034 पंद्रह साल से बेड़ियों में जकड़ी जिंदगी को अपना घर आश्रम ने करवाया मुक्त Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। अपना घर आश्रम बीकानेर ने ऐसी कई अनगिनत जिंदगियों को वापस जीने की उमीदे पैदा की है जिनका जीवन बेड़ियों ने जकड लिया था ऐसे ही एक आवासी जिनका नाम मुकेश है जो चुरू के सुजानगढ़ के गाँव कोलासर के रहने वाले है लेकिन मुकेश की जन्दगी तब बदल गई जब 15 साल पहले उनका दिमागी संतुलन बिगड़ गया और मुकेश को उनके परिवार वाले घर में ही एक पेड़ से बाँध कर रखते थे ताकि मुकेश कहीं भाग न जाए।

इसी बिच मुकेश का पेड़ से बंधा हुवा वीडियों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुवा और वह वीडियों अपना घर आश्रम बीकानेर के संस्थापक व सचिव जुगल राठी ने देखा। वीडियों में दिख रहें मुकेश की पहले पुष्टि की गई और फिर तुरन्त अपना घर आश्रम बीकानेर की एक टीम को सुजानगढ़ चुरू भेजा गया आश्रम की टीम मुकेश के गाँव कोलासर पहुँच कर मुकेश के पिता व गाँव के सरपंच के सामने ही मुकेश को बेड़ियों से मुक्त करवाया और अपना घर आश्रम बीकानेर में सेवा उपचार हेतु आश्रम में भर्ती किया जहाँ अब मुकेश का इलाज होगा और अपना जीवन आजादी के साथ जी सकेगा |

आश्रम के सचिव जुगल राठी ने बताया की आश्रम की रेस्क्यू टीम समय समय पर ऐसे जरूरतमंद असहाय आवासियों को आश्रम में भर्ती कर उनका सेवा उपचार किया जा सके |


Share This News