ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20251002 WA0037 सीमा सुरक्षा बल बीकानेर ने दशहरा पर की अत्याधुनिक शस्त्रों की पूजा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बॉर्डर पर देश की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ के जवानों ने आज अपने परम्परागत तरीके से दशहरा यानी विजय दिवस का पर्व मनाया। बीकानेर के सीमा सुरक्षा बल के हेड क्वार्टर में तमाम जवानों ने अत्याधुनिक शस्त्रों की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और देश के सभी नागरिकों को ये आश्वस्त किया कि वो देश सुरक्षा में तत्पर हैं l साथ ही हर परिस्थिति में देश के लिए तैयार हैं. वहीं इस मौके पर सबसे पहले बीएसएफ के डीआईजी श्री अजय लूथरा ने विशेष पूजा की और सभी हथियारों का मंत्रोच्चार के साथ पूजन करवाया गया ।उन्होंने कहा कि शस्त्र के बिना एक जवान कुछ भी नहीं है. जहां शस्त्र जवानों की रक्षा करते हैं तो वहीं जवान देश की रक्षा करते हैं.

उन्होंने कहा कि हमने आज शस्त्र की पूजा की है जिससे मौके पर ये हमारा साथ दे. बुराई पर अच्छाई के प्रतीक आज के इस पावन पर्व को सभी मना रहे हैं. उन्होंने सभी जवानों और उनके परिवारों को भी इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी ।


Share This News