ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20251001 WA0013 वेटरनरी विश्वविद्यालय: डॉ. व्यास ने कुलगुरू पद का कार्यभार ग्रहण किया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। 1 अक्टूबर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरू पद का कार्यभार डॉ. सुमंत व्यास ने बुधवार को ग्रहण किया। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागड़े ने राज्य सरकार की सलाह पर आदेश जारी कर कार्यभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष या सत्तर वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, इनमें से जो भी पहले हो के लिए डॉ. सुमंत व्यास को वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरू पद पर नियुक्त किया। निवर्तमान कुलगुरू प्रो. आचार्य मनोज दीक्षित ने कुलगुरू डॉ. सुमंत व्यास को इस अवसर पर बधाई दी।

गौरतलब है कि इससे पूर्व डॉ. सुमंत व्यास जोधपुर स्थित शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (आई.सी.ए.आर.) में निदेशक (कार्यवाहक) के पद पर कार्यरत रहे। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव पंकज शर्मा, डीन-डायरेक्टर, अधिकारियों, शिक्षकों एवं प्रशासनिक कार्यालय के कर्मचारियों ने नव कुलगुरू को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।


Share This News