ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20241023 101608 1 स्थानांतरण पर करवाई तालाबंदी, निदेशक ने प्रधानाचार्य को किया निलंबित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री सीताराम जाट ने आदेश जारी करते हुए एक प्रधानाचार्य को निलंबित किया है। निलंबन काल में मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर रहेगा।
आदेश अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झीड़ा गोविंदगढ़, जयपुर के प्रधानाचार्य विद्या प्रकाश मीणा का स्थानांतरण 22 सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गामड़ी साबला डूंगरपुर किया गया था।

श्री मीणा ने अपना स्थानांतरण निरस्त करवाने के लिए अपने रिश्तेदारों द्वारा, जो ना ही अभिभावक थे ना ही स्थानीय ग्राम के निवासी थे, के द्वारा 24 और 25 सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झीड़ा गोविंदगढ़ की तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करवाई। प्रकरण की प्रारंभिक जांच में श्री विद्या प्रकाश मीणा द्वारा किए गए इस कृत्य को प्रमाणित पाया गया। इसके मध्यनजर श्री विद्या प्रकाश मीणा के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ करते हुए राजस्थान असैनिक सेवाएं (वर्गीकरण नियंत्रण और अपील) नियम 1958 के नियम 13 (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन काल में इनका मुख्यालय कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा बीकानेर रहेगा तथा इन्हें निर्वाह भत्ता नियम अनुसार देय होगा।


Share This News