ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20241023 101608 1 पीबीएम हॉस्पिटल, जिला अस्पताल सहित स्वास्थ्य केंद्रों में समय 1 अक्टूबर से बदलेगा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के पीबीएम, जिला हॉस्पिटल सहित दूसरे सरकारी अस्पतालों में एक अक्टूबर से ओपीडी का समय बदल जाएगा। इस बदलाव के बाद ओपीडी का समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगा। सर्दियों के सीजन को देखते हुए ये बदलाव 31 मार्च तक रहेगा।

एसपी मेडिकल कॉलेज से अटैच तमाम हॉस्पिटलों में भी ओपीडी का समय कल से बदल जाएगा। यहां सामान्य वर्किंग-डे पर ओपीडी सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक, जबकि राजकीय छुट्टी और रविवार को सुबह नौ से 11 बजे तक रहेगी।

इस बारे में सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध का कहना है कि तमाम सरकारी हॉस्पिटल (पीएचसी, सीएचसी, जिला, उपजिला, सैटेलाइट हॉस्पिटल) में भी ओपीडी का यही समय रहेगा।

बदलते मौसम के चलते अब हॉस्पिटल में मौसमी बीमारियों वाले मरीजों की संख्या अधीक्षक डॉ. सरेन्द्र वर्मा के अनुसार पीबीएम अस्पताल के जनरल मेडिसिन की ओपीडी में हर रोज 800 से 900 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं, जिनमें 50 फीसदी से ज्यादा मरीज बुखार, खांसी-जुकाम और वायरल इन्फेक्शन के है। इसके अलावा डेंगू-मलेरिया के पेशेंट की संख्या भी काफी है, जो दिवाली तक बढ़ते क्रम में सामने आएंगे। इसके लिए एमसीएच में एक अलग से वार्ड बनाया जा रहा है, जहां मरीजों को भर्ती किया जाएगा।


Share This News