ताजा खबरे
पीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौत
IMG 20250527 111414 महिला गिरफ्तार, नाबालिग लड़के से यौन शोषण का मामला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र में एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नाबालिग लड़के से हुए लैंगिक शोषण के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शादीशुदा 24 वर्षीय महिला को पुलिस टीम ने दबोच लिया। घटना के बाद पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। निगरानी और जांच के बाद आखिरकार आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। इसमे महिला पुलिस की अहम भूमिका रही।

परिवादी ने 24 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक के मार्फत शिकायत दर्ज करवाई थी आरोप लगाया कि शादीशुदा महिला ने उसके नाबालिग पुत्र का लैंगिक शोषण किया। खाते से रुपए भी निकलवाए। फिर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इतना ही नहीं 10 हजार रुपए का मोबाइल भी ले लिया। जब पीड़ित नाबालिग लड़के ने महिला की मांगें मानने से इनकार किया तो महिला ने उल्टा पुलिस थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया लेकिन जांच में महिला के आरोप झूठे पाए गए और उसी के खिलाफ मामला प्रमाणित हुआ। नापासर पुलिस ने मामले की गहन जांच कर महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


Share This News