ताजा खबरे
गर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन किया
IMG 20250924 WA0020 मंत्री गोदारा को सौंपा ज्ञापन, जताया आभार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के तकनीकी प्रदेशाध्यक्ष श्री रमेश उपाध्याय ने कैबिनेट मंत्री श्री सुमित गोदारा से भेंट कर पूर्व में प्रेषित पत्र पर हुई कार्यवाही हेतु आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि महासंघ की पाँच सूत्रीय मांगों में से DPC (विभागीय पदोन्नति समिति) संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं तथा मृतक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश भी हो गए हैं। साथ ही कर्मचारियों द्वारा राजस्व वसूली एवं अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन का अपेक्षित सहयोग मिल रहा है।

श्री उपाध्याय ने कहा कि जलदाय विभाग में वर्ष 1985 के बाद से आज तक तकनीकी कर्मचारियों की नई भर्ती नहीं हुई है। इस अवधि में बड़ी संख्या में कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं तथा वर्तमान में राज्य में लगभग 80,000 पद रिक्त चल रहे हैं। अतः विभाग में शीघ्र नई भर्ती की जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता रखने वाले 10वीं पास कर्मचारियों को स्टोर मुंशी के आदेश जारी किए जाएँ।

इस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश साध, नोखा तहसील अध्यक्ष श्री करणीसिंह राठौड़, रामदेव लखारा, मनोज स्वामी, लक्ष्मीनारायण, भंवरलाल मेघवाल, कुशाल चंद आदि साथी उपस्थित रहे।


Share This News