ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
bkanarajal sakata ka lkara mahalo ka anatha paratharashana 447faa37b81c2ff55c9c71f331efd1bd महिलाओं ने मटकियां फोड़कर किया प्रदर्शन, विभाग में ही कपड़े धोए Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पेयजल की किल्लत से परेशान बीकानेर में महिलाओं ने अनूठा प्रदर्शन किय। जलदाय विभाग के दफ्तर में गुरुद्वारा कॉलोनी वार्ड 55 और लालगढ़ इलाके की महिलाएं खाली मटके लेकर पहुंचीं और गुस्से में मटकियां वहीं फोड़ दीं। महिलाओं ने दफ्तर में ही कपड़े धोना शुरू कर दिया। दफ्तर का नजारा कुछ समय के लिए धोबी घाट जैसा हो गया।
आरती, गुरुमीत, शांति देवी, परमजीत कौर, अमनप्रीत, राजेंद्र कौर और ऊषा सहित कई महिलाएं लंबे समय से पानी की सप्लाई नहीं होने से परेशान थीं। उनका कहना था कि बार-बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार तंग आकर उन्होंने विरोध जताने का यह अनोखा तरीका अपनाया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी भी सुनाई।

कांग्रेस नेता जावेद परिहार ने बताया कि वार्ड 55 में काफी समय से पानी की आपूर्ति बाधित है और लोग बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। विरोध का यह नया अंदाज देखकर जलदाय विभाग के अधिकारी भी हक्के-बक्के रह गए। आनन-फानन में अधिकारियों ने कर्मचारियों से बात की और पानी की सप्लाई आधा घंटा बढ़ाने का आश्वासन दिया। विभाग की ओर से सफाई दी गई कि इलाका ‘टेल एरिया’ में आता है, जिसके कारण आपूर्ति में दिक्कत हो रही है।


Share This News