ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 1 इस बार सर्दी अधिक पड़ेगी, अक्टूबर में ही बदल जाएगा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। इस बार अक्टूबर में दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में धीरे-धीरे ठंड पड़ने लगेगी। राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में कोहरा पड़ने और पहाड़ी इलाकों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी होने का अनुमान है। इस बारे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि सितंबर के अंत तक मानसून विदा हो जाएगा। अक्टूबर से उत्तर भारत का मौसम करवट लेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अक्टूबर 2025 में दिल्ली-NCR समेत देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

भारत में ला नीना के असर से सर्दियां बहुत ज्यादा पड़ेगी. उत्तर भारत के राज्यों में तापमान ठंडा होने के साथ-साथ सर्दियां लंबी चलेंगी. ज्यादा कोहरा और ठंडी हवाएं भी चलेंगी. पर्वतीय राज्यों जैसे की हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में सामान्य से अधिक बर्फबारी हो सकती है. दक्षिणी राज्यों में भी सर्दियों का तापमान सामान्य से ज्यादा गिर सकता है, जिससे वहां भी ज्यादा ठंड पड़ सकती है. दिंसबर-जनवरी के महीने में दिल्ली का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है.


Share This News