Thar पोस्ट न्यूज। फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र के सामने चुनाव लड़कर देशभर में लोकप्रिय हुए कांग्रेस के कद्दावर नेता रामेश्वर लाल डूडी को बीकानेर लाया गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और किसान नेता डूडी की कुशलक्षेम जानने के लिए आज उनके बीकानेर आवास पर समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। डूडी को करीब डेढ़ साल पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद से वे लगातार अस्वस्थ चल रहे हैं। लंबे समय से दिल्ली और अन्य बड़े शहरों के अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है। अब उन्हें बीकानेर लाया गया है। डूडी के आवास पर लगातार समर्थक और कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं।