IMG 20250527 111414 जैन महासभा के कार्यालय में तोड़फोड़ का मामला दर्ज Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के गंगाशहर क्षेत्र के शिववैली में स्थित जैन महासभा के कार्यालय में मंगलवार रात अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर तोड़फोड़ और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए, जिससे उनकी करतूत रिकॉर्ड न हो सके। इसके बाद कार्यालय की अलमारी से 45,600 रुपए नकद, कंप्यूटर, एलईडी और अन्य सामान उड़ा ले गए।

इसके जैन महासभा अध्यक्ष विनोद बाफना ने शौकत गुर्जर सहित पांच–छह अन्य के खिलाफ गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दी है। परिवादी के अनुसार, बदमाश गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और ऑफिस से पुरानी गाड़ी व मशीनें भी ले गए। इस दौरान विजय बाफना से मारपीट की कोशिश की गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ आरोपी भाग निकले, लेकिन आरोपी पुलिस के सामने भी भिड़ने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share This News