ताजा खबरे
गर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन किया
IMG 20250924 WA0002 कोटगेट रेलवे क्रासिंग: रेल क्रॉसिंग एप्प में नया फीचर जोड़ा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारत के पहले रेल क्रॉसिंग एप में जन भावनाओं को देखते हुवे नया फीचर जोड़ा गया है बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा बीकानेर के कोटगेट व सांखला फाटक के खुलने व बंद होने की जानकारी उपलब्ध करवाने वाले रेल क्रॉसिंग एप्प जो कि गूगल प्ले स्टोर व एप्पल स्टोर पर पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया रेल क्रॉसिंग मोबाइल एप्प अब और उपयोगी बन गया है। कोट गेट व सांखला रेल गेट के रियल टाइम लाइव स्टेटस के साथ-साथ जनता की मांग पर अब रेल फाटक का टाइम टेबल भी एप्प पर उपलब्ध करा दिया गया है। जिससे आमजन को काफी राहत मिलेगी। अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि आमजन ने धन्यवाद के साथ साथ समय सारिणी जोडने की मांग रखी, जिस पर तकनीकी सलाहकारों से सलाह करने के पश्चात् टाईम टेबल का फीचर जोडा गया है ,इसमें पैसेंजर ट्रेनों के कारण गेट के बंद व खुलने की दैनिक समय सारणी एप्प पर डाल दी गई है, जबकि मालगाड़ी या शंटिंग की स्थिति में केवल लाइव स्टेटस ही सटीक जानकारी देगा। एप्प को अपडेट करने से नए फीचर का लाभ मिलेगा ।

सचिव संजय जैन सांड ने आमजन से अपील की कि वे इस निःशुल्क एप्प को अधिक से अधिक इंस्टॉल करें और इसका नियमित उपयोग करें। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि मुख्य बाजारों में ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम होगी। आमजन के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों को भी फायदा होगा यह सेवा प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक उपलब्ध है। इस एप्प का फायदा बीकानेर की जनता को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मिले इस हेतू प्रयास भी किए जा रहे है।


Share This News