ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250924 155200 scaled बीकानेर वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन समारोह कल, डीआरएम ने दी विस्तृत जानकारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव गोविल ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुसाफिरों की सुविधा हेतु बीकानेर-दिल्ली कैंट-बीकानेर वंदे भारत एक्सप्रेस नई रेलसेवा का संचालन शुरू किया जा रहा है। यात्रियों को इसका लाभ 28 से मिलेगा। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु बीकानेर-दिल्ली कैंट-बीकानेर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (बुधवार को छोडकर) नई रेलसेवा का संचालन होगा। पहले दिन गाड़ी का शुभारंभ है इसके लिए स्टेशन पर लोक संस्कृति के अनुसार कार्यक्रम भी रखा गया है। उद्धघाटन कार्यक्रम दिन में 1 बजे से है इसके बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम ट्रैन रवाना करेंगे।

उन्होंने बताया कि गाडी संख्या 26471, बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (बुधवार को छोडकर) नई रेलसेवा दिनांक 28.09.25 से बीकानेर से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 05.40 बजे रवाना होकर 11.55 बजे दिल्ली कैंट पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 26472, दिल्ली कैंट-बीकानेर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (बुधवार को छोडकर) नई रेलसेवा दिनांक 28.09.25 से दिल्ली कैंट से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 16.45 बजे रवाना होकर 23.05 बजे बीकानेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में श्री डूंगरगढ़, रतनगढ़, चुरु ,सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़ एवं गुड़गांव स्टेशनों पर ठहराव करेगी।इस गाडी में 07 वातानुकुलित कुर्सीयान व 01 एक्जिक्यूूटिव वातानुकुलित कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बें होगें। बीकानेर के लिए नई वंदे भारत जो कि केसरिया कॉफ़ी रंग की थी उसे जोघपुर को देने तथा जोधपुर में पहले से चल रही सफेद ब्लू बीकानेर को देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी ट्रेनें नई है तथा सभी मे सुविधाएं समान है।


Share This News