Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान से मॉनसून 25 सितबर तक विदाई ले लेगा। लेकिन जाते समय अनेक जिलों में बरसेगा। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, नागौर, जोधपुर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद और सिरोही जिलों के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वलबारिश के दौरान मेघगर्जना के साथ कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।