Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के अधिकांश भागों में भी आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में तेजी से गिरावट होने व 11 सितंबर से अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। आगामी एक सप्ताह तक भारी बारिश की गतिविधियों से राहत मिलने की प्रबल संभावना है। ऐसे में मानसून की संभवतया विदाई माना जा रहा है। हालांकि जैसलमेर बाड़मेर में हल्की बारिश का अलर्ट है। आगामी दो से तीन दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढोतरी की संभावना हैं।