ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 चांद का रंग हो जाएगा लाल, साल का अंतिम चंद्र ग्रहण आज, इतने बजे से लगेगा सूतक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज 7 सितंबर 2025 की रात 9 बजकर 58 मिनट से देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा इसका सूतक दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से लग जाएगा। इस साल ब्लड मून भारत के लगभग सभी हिस्सों में देखा जा सकेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात 8:58 बजे, 7 सितंबर 2025 को चंद्र ग्रहण शुरू होगा, जिसमें रात 11:00 बजे से 12:22 बजे तक चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में रहेगा. इसी समय चंद्रमा लाल रंग में सबसे ज्यादा चमकेगा. वहीं रात 1:25 बजे, 8 सितंबर 2025 को ग्रहण पूरी तरह खत्म होगा. इसे देखने का सबसे अच्छा समय रात 11:00 से 12:22 बजे तक है. इसी टाइम पर चंद्रमा खूबसूरत ब्लड मून बनकर दिखाई देगा. साथ ही यह समय सभी फोटोग्राफरों के लिए सबसे खास मौका होगा. इस बार का चंद्र ग्रहण देश के कई बड़े शहरों में साफ देखा जा सकेगा, जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे, लखनऊ, हैदराबाद और चंडीगढ़ आदि

धार्मिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान  ब्रह्मांड में कई नकारात्मक तरंगें सक्रिय रहती हैं इसलिए इस समय गर्भवती महिलाओं को कुछ विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है, जिससे मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों की सुरक्षित रहें। ग्रहण के बाद भूकंप व अन्य आपदाओं की भी संभावना बनती है। शास्त्रों के अनुसार

  • चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए क्योंकि मान्यता है कि इस दौरान निकलने वाली हानिकारक किरणें गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंचाती हैं।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण शुरू होने से पहले घर की खिड़कियां और दरवाजे ढक देने चाहिए।
  • ग्रहण काल में गर्भवती महिलाएं ध्यान और मंत्र जाप करें। इससे भी ग्रहण का बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Share This News