ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20250527 111143 4 देर रात भाजपा नेता व पूर्व विधायक की गाड़ी पर हमला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में बीती रात नोखा के पूर्व विधायक बीजेपी नेता बिहारीलाल विश्नोई की गाड़ी पर टोल प्लाज़ा के पास अचानक संदिग्ध हमला जैसी स्थिति बन गई। भारतमाला एक्सप्रेसवे से गुजरते समय उनकी गाड़ी पर अज्ञात वस्तु को फेंका गया, जो सीधे कार के शीशे पर जा टकराई। इस घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने टोल प्लाज़ा मैनेजर सहित चार कर्मचारियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

सूत्रों के अनुसार, पूर्व विधायक उस समय अपने सहयोगियों रामनिवास सींगड़, मांगीलाल और पूर्व सरपंच मनोहर भादू के साथ गाड़ी में मौजूद थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्थर जैसी वस्तु टोल कर्मचारी द्वारा फेंकी गई थी। हालांकि, पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई ने घटना को लेकर बयान देते हुए कहा कि यह “हमला” नहीं बल्कि एक “अनुशासनहीन हरकत” थी। इसमें किसी तरह की गंभीरता या साजिश जैसी बात सामने नहीं आई है।


Share This News