ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20250527 111143 4 रीको के हस्तांतरित औद्योगिक क्षेत्रों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि जल्द ही राजस्थान के 37 हस्तांतरित औद्योगिक क्षेत्रों को राहत मिलने की उम्मीद नजर आने लगी है | दरअसल 1 सितंबर 2025 से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में राजस्थान लैंड रेवेन्यू बिल 2025 को पेश किये जाने की उम्मीद बनी है |इसके पारित होने से राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम को हस्तांतरित औद्योगिक क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकार मिल जायेंगे जिससे उद्यमियों की राह आसान होगी |

यह बिल पिछली बार विधानसभा सत्र में प्रवर कमेटी को परीक्षण के लिए भेजा गया था | बताया जा रहा है कि कमेटी की बैठक के बाद यह बिल विधानसभा में पेश किया जाएगा | इससे रिको को हस्तांतरित किये गये 37 औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि का उप विभाजन, मर्जर, नियमितीकरण, भू उपयोग के विनिर्देश और अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के प्रशासनिक अधिकार मिल जाएंगे क्योंकि वर्तमान में न्यायिक रोक के कारण रीको इन मामलों में सीधे कार्यवाही नहीं कर पा रहा है |

IMG 20250901 WA0029 रीको के हस्तांतरित औद्योगिक क्षेत्रों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

राजस्थान लैंड रेवेन्यू बिल 2025 विधानसभा में पास होने से हजारों उद्यमियों को राहत मिलेगी इससे औद्योगिक क्षेत्रों में विकास होगा और हजारों श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए रोजगार के नए मार्ग प्रशस्त होंगे |


Share This News