ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20250527 111143 4 LPG गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, नई कीमत जारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। राजस्थान में LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट आई है। तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर पर कीमतें घटाई, बाजार में 1608.50 रुपए में मिलेगा। पेट्रोलियम कंपनियों (HPCL, BPCL, IOCL) ने एलपीजी की कीमतों का रिव्यू करने के बाद आज फिर से कॉमर्शियल उपयोग के गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की है। कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर पर 51 रुपए कम किए हैं। वहीं, घरेलू उपयोग के सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा है। इस साल में सातवां मौका है, जब कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की है। राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के मुताबिक कंपनियों की ओर से जारी रेट लिस्ट के मुताबिक राजस्थान में आज से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर 51 रुपए कम करने के बाद 1659.50 रुपए की जगह 1608.50 रुपए में मिलेगा। इससे पहले अगस्त में 34 रुपए प्रति सिलेंडर, जुलाई में 58 रुपए की कमी की थी। इस पूरे साल की बात करें तो कंपनियों ने मई में 24.50 रुपए, अप्रेल में 40.50 रुपए, जनवरी में 14.50 रुपए और फरवरी में 6 रुपए की कटौती की थी।

कंपनियों ने घरेलू उपयोग के सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वर्तमान में बाजार में घरेलू उपयोग का सिलेंडर 856.50 रुपए में ही मिलेगा। वहीं, राज्य सरकार की ओर से बीपीएल और उज्जवला कनेक्शधारियों को रियायती दर पर सिलेंडर उपलब्ध करवाया है।


Share This News