ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250829 WA0021 scaled मेडिकल कॉलेज में तीन दिवसीय खेलकूद का आगाज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, भारत सरकार और राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर के निर्देशानुसार, सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 का आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में उत्साहपूर्वक किया मनाया गया।

महाविद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. रेखा आचार्य तथा नोडल अधिकारी (खेल) डॉ. बी. के. बिनावरा के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय खेल कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर फैकल्टी, स्टाफ, और छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित व्यायाम व खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के फिट इंडिया मिशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय में आगामी दिनों में भी विविध खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।


Share This News