ताजा खबरे
अनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयन
IMG 20241023 101608 शारदीय नवरात्र इस दिन से, घट स्थापना मुहूर्त, इस दिन है दशहरा Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। इस बार शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर सोमवार से 1 अक्टूबर तक मनाए जाएंगे। एक भी नवरात्रि तिथि का क्षय या बढ़त नहीं है, नौ दिनों के नवरात्र हैं। दसवें दिन विजयदशमी यानी दशहरा का पर्व 2 अक्टूबर गुरुवार को है। इसके बाद शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर सोमवार को है। शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि इस साल 22 सितम्बर 2025 को आधी रात में 1:23 बजे से शुरू होगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि 23 सितम्बर 2025 को 2:55 आधी रात को खत्म होगी।

1 अक्टूबर तक मां के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। इसमें 28 सितंबर (षष्ठी) को कात्यायनी माता, 29 सितंबर कालरात्रि माता और रात्रि 11 बजे महा निशा पूजन होगा। 1 अक्टूबर (नवमी) को सिद्धिदात्री माता पूजन, शस्त्र पूजन, हवन और रात्रि 7 बजे से कन्या पूजन होगा। 2 अक्टूबर (गुरुवार) को विजयादशमी के दिन देवी पूजन, शमी पूजन, अपराजिता पूजन होगा..घटस्थापना 22 तारीख को सुबह 06:09 बजे से 08:06 बजे तक की जा सकती है। इसके अलावा अगर दोपहर को घटस्थापना कर रहे हैं, तो दोपहर 11:49 बजे से 12:38 बजे तक कलश की स्थापना कर सकते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि पर हस्त नक्षत्र का संयोग बन रहा है।


Share This News