ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20250828 085253 scaled पूनरासर मेला: बीकानेर जयपुर रोड पर आस्था का सैलाब Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील में पूनरासर हनुमानजी धाम में भादवे का मेला भरेगा। लाखों भक्तों के वहां पहुंचने की संभावना है। हजारों भक्त पैदल, ऊंटगाड़ी पर भी पहुंच रहे है। इसके चलते शहर के पब्लिक पार्क से लेकर जयपुर रोड पर भक्तों का सैलाब देखा जा रहा है। बीती रात बड़ी संख्या में भक्त पैदल रवाना हुए। आज भी मेलार्थी रवाना होंगे। जो जयपुर रोड से होते हुए कच्चे मार्ग से पूनरासर जाएंगे। पूनरासर मेले के चलते शहर के भीतरी परकोटे में सन्नाटा सा पसर जाता है। अनेक सेवादार भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे है। जिला प्रशासन के निर्देश के साथ ही यातायात विभाग ने भी कमर कस ली है। मेला 30 को भरेगा, लेकिन पूनरासर में अभी से भक्तों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मेले वाले दिन लोग बसों, कारों व अन्य वाहनों से पहुंचेंगे।


Share This News