ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250827 WA0020 बीकानेर में 13 करोड़ की हेरोइन जब्त, बीएसएफ की कार्रवाई Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। बी एस एफ इंटेलीजेंस ब्रांच की पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस के साथ संयुक्त सर्च अभियान के दौरान 02 तस्कर एवं 13 करोड़ की हेरोइन की जब्ती। बी एस एफ बीकानेर की इंटेलीजेंस ब्रांच की खुफिया सुचना के आधार पर श्री एम एल गर्ग महानिरीक्षक राजस्थान फ्रंटियर, श्री अजय लूथरा उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर, श्री राजकुमार यादव, कार्यवाहक उपमहानिरीक्षक इंटेलीजेंस ब्रांच जोधपुर, श्री प्रभाकर सिंह कमांडेंट 140 वी वाहिनी और श्री महेश चंद जाट उप कमांडेंट इंटेलिजेंस ब्रांच बीकानेर के निर्देशन में लोकल पुलिस रावला के साथ ग्राम 1 के वाई डी के एरिया में एक संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया जिसमें सुखवंत सिंह के घर में सर्च अभियान के दौरान तस्कर एवं 05 पैकेट मादक पदार्थ (हेरोइन) की जब्ती की गई ।

जब्त तस्कर एवं मादक पदार्थ का विवरण :

  1. लवप्रीत सिंह उर्फ लाब सिंह , निवासी आर्निवला ,फाजिल्का ,।पंजाब
  2. सुखवंत सिंह पुत्र श्री नारायण सिंह, निवासी 1 के वाई डी, थाना रावला
  3. जब्त किए गए पदार्थ का वजन – 2.700 किलोग्राम लगभग।।बी एस एफ इंटेलीजेंस ब्रांच के उप कमांडेंट श्री महेश चंद जाट को खुफिया सूचना मिली थी कि पाकिस्तान की तरफ से भारतीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की जानी है उसी सूचना के आधार पर ये सर्च अभियान चलाया गया था और इस अभियान के दौरान तस्करी किए जाने वाले सामान को जब्त कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरा है।इससे पहले भी बी एस एफ बीकानेर की इंटेलीजेंस ब्रांच की सूचना के आधार पर तस्करों के मंसूबों पर पानी फिरा है।

इसके अलावा बी एस एफ बीकानेर की इंटेलीजेंस ब्रांच बॉर्डर एरिया में बहुत ही सतर्कता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही है ताकि इस क्षेत्र को नशे और अपराध मुक्त बनाया जा सके। इससे पहले भी इंटेलीजेंस ब्रांच के श्री महेश चंद जाट द्वारा समय समय पर ग्रामीणों और युवाओं को जागरूक किया गया है ताकि युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके। इस कार्यवाही में निरीक्षक सामान्य कमलेश कुमार इंटेलीजेंस ब्रांच बीकानेर का भी अहम योगदान रहा।


Share This News