Thar पोस्ट न्यूज। आज 27 अगस्त को गणेश महोत्सव शुरू हो रहा है. 10 दिन तक चलने वाले इस महापर्व का समापन 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर होगा। ऐसे में गणेश चतुर्थी पर गणपति जी की स्थापना से इस पर्व की शुरुआत होगी. देश के विभन्न शहरों में स्थापना का समय अलग हो सकता है.हिंदू पंचांग के अनुसार, 27 अगस्त को गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 01 मिनट से शुरू होकर दोपहर को 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा. यह समय गणपति की स्थापना और पूजा के लिए उत्तम रहेगा. हालांकि अलग-अलग शहरों के अनुसार भगवान गणेश की पूजा का सबसे उत्तम मुहूर्त थोड़ा अलग रहेगा.पुणे- सुबह 11:21 बजे से दोपहर 1:51 बजे दिल्ली- सुबह 11:05 बजे से दोपहर 01:40 बजे है।