ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20250826 WA0018 scaled बीकानेर में 1800 नशीले कैप्सूल और एक मोटरसाइकिल जब्त, बीएसएफ की कार्रवाई Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर: बी एस एफ की इंटेलीजेंस ब्रांच की खुफिया सुचना के आधार पर खाजूवाला पुलिस के साथ संयुक्त नाके के दौरान श्री अजय लूथरा उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर और श्री अभिमन्यु झा कमांडेंट 96 वी वाहिनी के निर्देशन में, श्री महेश चंद जाट उपसमादेष्टा इंटेलिजेंस ब्रांच बीकानेर की निगरानी में में लोकल पुलिस खाजूवाला के साथ ग्राम 03 के जे डी के पास संयुक्त नाके के दौरान एक मोटरसाइकिल और 1800 नशीले कैप्सूल( दवाइयों ) की जब्ती की गई ।

इंटेलीजेंस ब्रांच सीमा सुरक्षा बल बीकानेर की गुप्त सूचना के आधार पर पिछले 15 दिन में तस्करों पर ये दूसरी कार्यवाही है , इससे पहले भी दिनांक 12 अगस्त 2025 को इंटेलीजेंस ब्रांच सीमा सुरक्षा बल बीकानेर की सूचना के आधार पर खाजूवाला इलाके में ही सीमा पार से आने वाली हीरोइन की तस्करी की जब्ती की गई थी।इस प्रकार पिछले 15 दिन में तस्करों के मंसूबों पर दूसरी बार पानी फिरा है।

इसके अलावा बी एस एफ बीकानेर की इंटेलीजेंस ब्रांच बॉर्डर एरिया में बहुत ही सतर्कता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही है ताकि इस क्षेत्र को नशे और अपराध मुक्त बनाया जा सके। इससे पहले भी इंटेलीजेंस ब्रांच के श्री महेश चंद जाट द्वारा समय समय पर ग्रामीणों और युवाओं को जागरूक किया गया है ताकि युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके। इस अभियान में श्री अरुण कुमार उपसमादेष्टा, निरीक्षक रघुवीर सिंह 96 वी वाहिनी, निरीक्षक सामान्य माता प्रसाद शर्मा और इंटेलीजेंस ब्रांच बीकानेर के कार्मिकों का अहम योगदान रहा ।


Share This News