ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250527 111143 2 पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर आज जारी हो सकती है गाइड लाइन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर आज गाइडलाइन जारी कर सकता है। वन नेशन वन इलेक्शन‘ पर राजस्थान सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग के बीच टकराव जारी है। सरकार कह रही है कि वह निकाय और पंचायतों के चुनाव वन नेशन वन इलेक्शन के तहत एक साथ ही करवाएगी। दूसरी ओर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने साफ कर दिया है कि हाईकोर्ट  के निर्देशों के अनुसार वह जल्द ही चुनाव करवाएंगे। गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर गाइडलाइन भी जारी कर सकता है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता हाईकोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए कह रहे हैं कि  उन शहरी निकायों और पंचायत संस्थाओं में चुनाव दो महीनों के भीतर कराए जाएंगे जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है या पूरा होने वाला है। गुप्ता ने यह भी कहा कि फिलहाल ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ के तहत चुनाव करवाए जाने संभव नहीं हैं।

इस बारे में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार दिसंबर 2025 में ही सभी 309 शहरी निकायों के चुनाव एक साथ करवाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार के पास हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार फरवरी तक का समय है, लेकिन राज्य सरकार दिसंबर में ही चुनाव कराने के पक्ष में है। आयोग के कार्यक्रम जारी करने के सवाल पर खर्रा ने कहा- “आयोग अगर चुनाव कार्यक्रम जारी करता है तो हम उसके अनुसार देखेंगे। हमें जो करना होगा, वो करेंगे। आयोग को जो करना है, वो करेगा।” हालांकि खर्रा ने माना कि पंचायती राज संस्थाओं में ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ लागू करना चुनौतीपूर्ण है।

शहरी निकायों का वार्ड परिसीमन कार्य पूर्ण हो चुका है। परिसीमन की अधिसूचना अगले एक-दो दिन में या अधिकतम एक सप्ताह के भीतर जारी कर दी जाएगी। इसके बाद चुनाव की तैयारियों में तेजी लाई जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग गुरुवार को निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर गाइडलाइन जारी कर सकता है। इसमें वोटर लिस्ट अपडेट, चुनावी तैयारियों, और शेड्यूल से जुड़ी अहम जानकारी शामिल हो सकती है।


Share This News