ताजा खबरे
पीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौत
IMG 20250818 125832 बीकानेर में इन सुपरहिट फिल्मों की हो चुकी शूटिंग, एक बार फिर सर्वे, दिग्गज कलाकार आएंगे Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पिछले कई वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर बीकानेर में शूटिंग होगी। इसके लिए बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार आएंगे। बीकानेर में अनेक ब्लॉक्बस्टर फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। यहां आने वाले दिनों में बीकानेर की हवेलियों और किलों में फिल्मों की शूटिंग होगी। कई नामचीन कलाकार शहर पहुंच चुके हैं, फिल्म मेकर्स बीकानेर में पड़ाव डालेंगे। इस दौरान जूनागढ़ किला सहित कई लोकेशन पर दृश्य फिल्माए जाएंगे। अगस्त अंत तक रणवीर कपूर, विक्की कौशल समेत कई सितारे बीकानेर में मौजूद रहेंगे। फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के भी आने की संभावना है। कोरियोग्राफर व अभिनेता रेमो डिसूजा ने बीकानेर का लोकेशन सर्वे किया है। बीकानेर में अनेक सुपरहिट कालजयी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। इन फिल्मों में ग़दर, बॉर्डर, लैला मजनू, सेहरा, बादशओ, क्षत्रिय, अनामिका, पापी पेट का सवाल है, सौतन, टेल मी ओ खुदा, जाल द ट्रैप, एकलव्य, नायक के कुछ सीन, लीला, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों सहित अनेक हिंदी, राजस्थानी फिल्मों व टीवी सीरियल की शूटिंग यहां हो चुकी है। इनमें सेहरा की शूटिंग उदयरामसर, ग़दर की दरबारी ट्रैक कोलायत, बॉर्डर की पूगल, ऋषि कपूर रंजीता की लैला मजनूं की जूनागढ़ फोर्ट व करणीसर में हुई। बीकानेर में लक्ष्मी निवास, लालगढ़, गजनेर, जूनागढ़, भैरों विलास, सागर आदि में फिल्मों की शूटिंग हो चुकी। बीकानेर में अनेक सुपर स्टार आ चुके है जिनमे अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, मनोज कुमार, सुनील दत्त, अमरीश पुरी, प्रेम चौपड़ा, जितेंद्र, शशि कपूर, ऋषि कपूर, सन्नी देओल, संजय दत्त, अनिल कपूर, अजय देवगन, सोनम कपूर, दिव्या भारती, रवीना टंडन, शक्ति कपूर, कोएना मित्रा आदि शामिल है।


Share This News